लखनऊ में सीएम योगी बोले- जो सपना अटल जी ने देखा था वह रक्षामंत्री के नेतृत्व में साकार हुआ है
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में मंगवाजर को जनसभा की जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैंट स्थित अवध चौराहे पर राजनाथ के समर्थन में आयेाजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी जी के सपने को साकार किया।

सीएम योगी ने कहा लखनऊ का सौभाग्य है कि जो सपना अटल जी ने देखा था वह रक्षामंत्री के नेतृत्व में एक-एक करके साकार हुआ है। अटल जी की सबसे बड़ी प्रतिमा रक्षामंत्री जी के ही आह्वान पर लोक भवन के अंदर लगी है। प्रदेश की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी भी इसी लखनऊ में अटल जी के नाम पर बनी है।
सीएम योगी ने कहा राजनाथ सिंह का कार्यकाल पूरी तरह लखनऊ के विकास पर फोकस रहा जिसकी बदौलत आज लखनऊ स्मार्ट सिटी के रूप में नया प्रतिमान स्थापित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications