लोकसभा चुनाव: फैजाबाद में बोले सीएम योगी- हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है- 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं। योगी आदित्यनाथ हर दिन चार से पांच लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में एनडीए की सरकार बननी तय है।

सीएम योगी ने कहा फैजाबाद लोक सभा क्षेत्र की रामभक्त और राष्ट्रभक्त जनता देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने हेतु पूरी तरह संकल्पित है। यहां का जन-जन भाजपा की विकास की नीतियों के साथ है।
सीएम योगी ने कहा फैजाबाद वालों आप सब सौभाग्यशाली हैं जो देश के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने जाते हैं तो गर्व से कह सकते हैं अयोध्या में जो भव्य राम मंदिर में रामलला विराजे हैं उसमें हमने भी योगदान दिया है। उन्होंने कहा अयोध्या जो विश्वस्तर पर धार्मिक पर्यटनक स्थल के रूप में जाने जाना लगा है। इस राम की अयोध्या नगरी के साथ पड़ोसी फैजाबाद के विकास पर भी हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा हर तरफ ये ही सुनाई दे रहा है कि जो राम के लाएं हैं हम उनकों लाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications