सीएम पद से हटाए जाने वाले बयान पर योगी बोले- जेल जाने के बाद केजरीवाल मानसिक संतुलन खो बैठे हैं
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लखनऊ में दावा किया कि भाजपा सत्ता में आने के बाद योगी आदित्यनाथ को दो तीन महीने में ही मुख्यमंत्री पद से हटा देगी।
केजरीवाल के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा जेल जाने के बाद केजरीवाल का दिमाग खराब हो चुका है वो अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं।

सीएम योगी ने कहा आप प्रमुख केजरीवाल ने उस कांग्रेस को गले लगा लिया है, जिसके खिलाफ अन्ना ने विरोध किया था,''
सीएम आदित्यनाथ ने ये सभी बात हमीरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सीएम योगी ने कहा
केजरीवाल ने अन्ना हजारे की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है। उनके आंदोलन से जिस तरह की राजनीति पैदा हुई है, उसे देखना अन्ना के लिए निराशाजनक होगा।" उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे इस "विश्वासघात" के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक को कभी माफ नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इसके साथ ही यूपी के विकास के बारे में बात करते हुए कहा एक दशक पहले और अब के बुंदेलखंड राज्य के बीच एक बड़ा अंतर भी देखा। "पहले यहां माफियाओं का बोलबाला था, खनन माफिया, भू-माफिया, वन माफिया और डकैतों का आतंक था। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इन माफियाओं और डकैतों की संरक्षक रही हैं। ये लोग यहां से ऐसे तत्वों को जनता बनाकर भेजते थे।
सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तब प्रतिनिधि, तब वही माफिया और डाकू लोगों का शोषण करते थे और संसाधनों पर डकैती डालते थे, प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न बुंदेलखंड के युवा पलायन करने के लिए मजबूर थे, जबकि महिलाओं को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।












Click it and Unblock the Notifications