स्वामी रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती पर सीएम योगी ने किया नमन

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनकी शिक्षाएं मानव समाज के लिए अमूल्य निधि एवं प्रेरणा-पुंज हैं।

बता दें कि रामकृष्ण परमहंस एक महान संत, आध्यात्मिक गूरू एवं विचारक थे। स्वामी परमहंस सभी धर्मों की एकता को मानते थे। उन्हें बचपन में ही ईश्वर के दर्शन हो गए थे। उन्होंने अपना जीवन कठोर साधना और भक्ति में जीवन व्यतीत किया था। वह मानवता के पुजारी थे। उनका मानना था कि दुनिया में सभी धर्म सच्चे हैं और उनमे कोई अंतर नहीं है। ये सभी ईश्वर तक पहुंचने का माध्यम है।

Ramkrishna Paramhans

स्वामी परमहंस का जन्म 18 फरवरी 1836 में पंश्चिम बंगाल में हुआ था। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। बचपन में उनका नाम गदाधर था। उनके भाई राजकुमार चटोपाध्याय कलकत्ता में एक पाठशाला के संचालक थे। गदाधर अपने भाई के साथ ही कलकत्ता चले गए। लेकिन गदाधर मन धर्म और अध्यात्म में लगता था। अपने अंतिम समय में स्वामी परमहंस समाधि की स्थिति में रहते थे। उनका शरीर शिथिल हो गया था। जब उनके शिष्य स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कहते थे तो वह हंस देते थे। उनके शिष्य उन्हें ठाकुर के नाम से बुलाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+