सीएम योगी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। सीएम योगी बाबा साहब की जयंती से जुड़े कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहासंविधान शिल्पी, 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
140 करोड़ लोगों का भारत, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के रूप में बाबा साहब के द्वारा दिए गए लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों के साथ सतत आगे बढ़ रहा है। उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! सीएम योगी ने कहा'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत' की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति 'भारतीय संविधान' के शिल्पकार, 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त व अंत्योदय को समर्पित रहा आपका पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की आज जयंती है। मैं आप सभी को मैं बाबा साहब की जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। मैं बाबा साहब की स्मृतियों को नमन करते हुए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
इस मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया के अंदर जहां कहीं भी दबे-कुचले वर्ग के लोग हैं, वो सभी लोग आज के दिन को बाबा साहब की जयंती के माध्यम से ना केवल अपने स्वयं के सम्मान की लड़ाई के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ि को उज्जवल भविष्य देने के लिए बाबा साहब का स्मरण कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि बड़े घर में बड़ा बनना यह उपलब्धि हो सकती है लेकिन एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर सामाजिक विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए समाज की एक नई प्रेरणा का केंद्रबिंदु बनना महानता को प्रदान करने जैसा है। बाबा साहब ने अपने संघर्ष और सूझबूझ से इस महानता को प्राप्त किया था। भारत के संविधान के शिल्पी के रूप में भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने के साथ, न्याय, समता और स्वाधीनता की थीम देकर देशवासियों के मन में नए उत्साह का संचार किया।












Click it and Unblock the Notifications