यूपी में अगर गाड़ी पर लिखाया जाति का नाम तो खैर नहीं, CM Yogi ने दिया ये सख्त आदेश
पिछले काफी समय से एक ट्रेंड बहुत बड़े स्तर पर फॉलो किया जा रहा है। लोग अपने वाहनों के आगे या पीछे जातिसूचक शब्द लिखवा लेते हैं। फिर चाहें वो कार हो या बाइक, सड़क पर आपको 10 में से एक गाडी ऐसी दिख ही जाएगी, जिसके पीछे या आगे अपनी जाती को दर्शाया गया होगा। लेकिन अब यूपी में ऐसे लोगों पर कार्रवाई होने जा रही है। इसलिए अगर आपके वाहन पर भी ऐसा कुछ लिखा है तो इस खबर को पूरा पढ़ें।
दरअसल, अपनी कार में आगे या पीछे जातिसूचक शब्द लिखवाने पर शासन अब कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए जुर्माना भी तय कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए न्यूनतम 5 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। वहीं अगर किसी ने रौब झाड़ने की कोशिश की तो गाड़ी तक सीज की जा सकती है।

आपको बता दें कि लखनऊ में अब तक ऐसे 41 वाहनों पर कार्रवाई हो चुकी है। दरअसल, लखनऊ आरटीओ की ओर से वर्ष 2021 में 41 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर जातिसूचक शब्द लिखे थे। इसके बाद यह कार्रवाई सुस्त हो गई और फिर से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग बढ़ गया था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाहनों पर जातिसूचक शब्दों को लेकर दोबारा सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब परिवहन विभाग और यातायात पुलिस जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी में लगी है।
अधिकारी बताते हैं कि मोटर वाहन अधिनियम के मुताबिक नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है, अगर वाहन स्वामी ऐसा करते हैं तो फिर चालान की कार्रवाई की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications