CM Yogi का उत्तर प्रदेश को तोहफा, यूपी को मिला 115 किमी लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे, UPEIDA यहां करेगा निर्माण
CM Yogi, Link Expressway Bundelkhand: योगी सरकार द्वारा नए साल में बुंदेलखंड को एक और नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी जाने वाली है। यहां पर 115 किलोमीटर नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी चल रही है। यह एक्सप्रेसवे शहर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा।
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश औद्योगिक एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। योगी सरकार द्वारा नोएडा की तर्ज पर झांसी में नए औद्योगिक शहर बनाने की योजना। ऐसे में यह एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से जालौन तक बनेगा।

नए औद्योगिक शहर से एक्सप्रेस वे तक इस नए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने के बाद लोगों का आवागमन आसानी से होगा। कहा जा रहा है की नया औद्योगिक शहर बनने के बाद उद्योग के सिलसिले से लोगों को आने-जाने में समस्या ना हो इसी के चलते इसका निर्माण कराया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि नया लिंक एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड में आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इसके निर्माण से न केवल क्षेत्रीय संपर्क में सुधार होगा बल्कि औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
बुंदेलखंड के विकास पर योगी सरकार का खास फोकस
बुंदेलखंड की दो बड़ी समस्याएं पानी की कमी और औद्योगिक विकास का अभाव रही हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों समस्याओं पर खास ध्यान दिया है। बुंदेलखंड को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कई योजनाओं पर काम शुरू किया है। बुंदेलखंड अब सौर ऊर्जा का हब बन रहा है। वहीं डिफेंस कॉरिडोर के जरिए इस क्षेत्र में औद्योगिक माहौल को मजबूत किया जा रहा है।
हाल ही में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। अब सरकार ने यहां एक नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा की है। इससे इस क्षेत्र में व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications