CM Yogi: योगी सरकार की पॉवर फॉर ऑल योजना के तहत कैसे रचा कीर्तिमान, आप भी जानिए

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि पॉवर फॉर ऑल योजना अंतर्गत प्रदेश में 1.58 करोड़ नये कनेक्शन अबतक दिये जा चुके हैं। वहीं 1.21 लाख मजरों का विद्युतिकरण भी अपने आप में बड़ी सफलता है। यही नहीं सौभाग्य योजना के अंतर्गत प्रदेश में अबतक 62.18 लाख विद्युत कनेक्शन के साथ उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

योगी आदित्यनाथ

सौर ऊर्जा पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष जोर सौर ऊर्जा के जरिए प्रदेश में बिजली की जरूरतों को पूरा करने पर है। इसके लिए अयोध्या को जहां पहली सोलर सिटी के मॉडल के तौर पर विकसित किया जा रहा है, तो वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को 'सोलर एक्सप्रेस वे' के रूप में डेवलप करने की कार्रवाई भी तेज गति से आगे बढ़ रही है।

10 जिलों के 250 गांव हुए रोशन

अधिकारियों की माने तो इसके अलावा प्रदेश के 10 जिलों के 250 दुर्गम गांवों को भी सौर ऊर्जा के जरिये रोशन करने का कार्य हुआ है। इसी प्रकार सौभाग्य योजना के तहत अबतक प्रदेश में 53,354 सोलर पॉवर पैक संयंत्र स्थापित किये जा चुके हैं। वहीं सोलर पार्क योजना के तहत प्रदेश में 365 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क को विकसित किया जा रहा है। इसी प्रकार सार्वजनिक स्ट्रीट लाइट के लिए अबतक 21 हजार से अधिक स्थानों पर सोलर लाइट संयंत्रों को स्थापित करने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

उपभोक्ताओं की बिजली की डिमांड बढ़ी

बता दें कि प्रदेश के 3.32 करोड़ से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली प्रदान करने के लिए प्रदेश में बिजली उत्पादन की क्षमता को बढ़ाकर 30462 मेगावाट तक पहुंचा दिया गया है। वहीं बिजली चोरी को रोकने में योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर अनमीटर्ड उपभोक्ताओं के परिसरों में मीटर इंस्टॉल करने का काम भी तेजी से किया है।

अब तक तीन लाख से ज्यादा शिकायतों का हुआ समाधान

प्रदेश में अबतक 8 लाख से अधिक अनमीटर्ड परिसरों को मीटर से कवर किया जा चुका है। विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए भी योगी सरकार तत्पर है। संभव पोर्टल के जरिए 3 लाख 61 हजार से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+