सीएम योगी ने बताया पहले के मुख्यमंत्रियों के लिए क्यो अभिशप्त था गौतमबुद्ध नगर
गौतमबुद्ध नगर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही जनपद है जो 2017 से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के लिए अभिशिप्त हुआ करता था।
उस वक्त मैं यह समझ नहीं पाया था कि गौतमबुद्ध नगर जनपद उत्तर प्रदेश का भाग है और यूपी के मुख्यमंत्रियों के लिए अभिशिप्त क्यों है। जब मैंने यहां की सूचि देखी तो मैं अनुमान लगाने लग गया क्योंकि यह प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के लिए इसलिए अभिशिप्त होती थी क्योंकि उनके द्वारा भेजे जाने वाले नौकरशाह यहां की जनता को कंगाल करते थे और अपने आपको और अपने संरक्षकों को मालामाल करते थे।

यह तथ्य सामने ना आने पाए इसके लिए उनके द्वारा प्रयास होते थे कि इन तथ्यों पर धूल ही झोंका जाए, जितनी पट्टी बांधी जाए, गांधारी की पट्टी यहां बंधी रहती थी। जब मैं इन चीजों को सुनता था तो मैं सोचता था कि यह अत्यंत उर्वरा क्षेत्र है, इसे इन लोगों ने बदहाल किया है, समस्याओं की गर्त में ले जाने का कार्य किया है, वहां स्वयं चलकर देखूं। 2017 में मैं यहां आया था। मैंने यहां की समस्याओं को देखा था।
उस वक्त जन प्रतिनिधियों ने पूरे धैर्य के साथ इन समस्याओं को मेरे सामने रखा था और कहा था कि अगर इसका समाधान होगा तो यह ना सिर्फ यूपी बल्कि देश में ग्रोथ इंजन बनेगा। पहले यहां किसी भी तरह का जो निवेश था वो पलायन कर रहा था। पिछले 7 वर्षों में जो माहौल बना है उसकी वजह से यहां कई बड़े काम हो रहे हैं।
मैं कहना चाहूंगा कि 2027 तक मोदी जी को तीसरा कार्यकाल दीजिए। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। आज आप देख रहे हैं कि आज यहां निवेश भी आ रहा है और दक्षिण एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट भी बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications