Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गाजियाबाद में सीएम योगी ने की चुनावी जनसभा- उमड़ी भीड़ को देख बोले- मोदी सरकार लाने के लिए जनता उतावली है

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने इस 400 पार का लक्ष्‍य रखा है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले एनडीए गठबंधन पश्चिम यूपी की सीटों पर जीत हासिल करने पर फोकस कर रहा है। सीएम योग ने शुक्रवार को गाजियाबाद लोकसभा सीट के मोदीनगर में बागपत लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा की।

सीएम योगी की चुनावी जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ी। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा अन्नदाता किसानों सम्‍मान और उत्‍थान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार कर रहे हैं

cm

पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्‍य के किसानों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। जिनमें पीएम किसान सम्मान निधि, सीमाओं की सुरक्षा, देश में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, 12 लेन का एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, मेट्रो, आईआईटी, आईआईएम सहित तमाम योजनाएं हैं जो नए भारत की पहचान है।

सीएम योगी ने कहा शुक्रवार को पहले चरण हुए मतदान की स्‍पीड बताती है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार लाने के लिए जनता उतावली है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा चौधरी साहब को मोदी जी ने भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देकर हमारे यूपी का गौरव बढ़ाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+