UP के सभी Mayor को CM Yogi ने पकड़ाया बड़ा टास्क, सफल हुए तो मिलेगी इतनी बड़ी कीमत
CM Yogi goals for UP Mayor: उत्तर प्रदेश में अब मेयर के बीच अच्छे काम को लेकर दिचलस्प प्रतिस्पर्धा शुरू होने वाली है। सीएम योगी ने कहा है कि अच्छे काम करने वाले मेयर को दस करोड़ दिए जाएंगे।

CM Yogi goals for urban local body: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्य के नगर निकायों में और सुधार के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया और घोषणा की कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। सरकार की ओर से तय किए गए पांच मापदंडों पर खरा उतरने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत को 1 करोड़ रुपये, मंडल स्तर पर पहले आने वाली नगरपालिका को 2 करोड़ रुपये और राज्य में पहले स्थान पर आने वाली नगर निगम को दस करोड़ रुपये मिलेगा।
योगी ने तय किए पांच पैरामीटर
लखनऊ में नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों के लिए ओरिएंटेशन वर्कशॉप में सीएम योगी आदित्यनाथ सभी मेयर से बातचीत के दौरान यह ऐलान किया। जो पांच पैरामीटर तय किए गए हैं जिनमें साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, अच्छी सड़कें, सुरक्षित शहर और आत्मनिर्भरता शामिल हैं। नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों जो मापदंडों को पूरा करते हैं और पहले आते हैं उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए भी टास्क
नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत सुचारू यातायात की दृष्टि से उत्तम हों तथा इसके लिये रेहड़ी पटरी एवं टैक्सी स्टैंड की समुचित व्यवस्था हो। बरसात के मौसम से पहले नालों की सफाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
मेयर को काम करने का दिया मंत्र
सीएम ने कहा कि सबसे बड़े राज्य की जनता ने आप सभी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आप में से प्रत्येक के पास अपार शक्ति है और यदि आप अपनी शक्ति का विवेकपूर्ण उपयोग करते हैं, तो आपका कार्यकाल एक स्वर्णिम काल के रूप में याद किया जाएगा। पिछले नौ वर्षों के दौरान देश को स्मार्ट सिटी, हर घर में नल का पानी और सीवर का विजन मिला।
स्वच्छता पर फाेकस रखने की सलाह
सीएम ने आगे कहा कि स्वच्छता सुनिश्चित करना शहरी स्थानीय निकायों के प्रमुखों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्डवार स्वच्छता समितियों का गठन किया जाए। नगर निकायों के प्रमुखों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए।
योगी ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय में रैन बसेरा होना चाहिए। साथ ही कोई भी सड़क पर भीख मांगते हुए न दिखे, सभी भिखारियों का पुनर्वास किया जाए। सीएम ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को समय पर पैसा मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications