UP News: सीएम योगी ने बारिश के तहत तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के दिए निर्देश, अधिकारियों से कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के मौसम के चलते सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावितों को मदद प्रदान करें।
सीएम योगी ने आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलम्ब वितरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपए की अनुमन्य राहत राशि अविलम्ब प्रदान की जाए। जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई। ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबन्ध किए जाए। नदियों के जल स्तर की सतत् निगरानी की जाए। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए। ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए कार्यवाही की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications