मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सीएम योगी का पलटवार- हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करना कांग्रेस की प्रवृति है
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्षी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का जवाब देते हुए आरोप लगाया कि भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की प्रवृति है।
मुख्यमंत्री येागी ने कहा कांग्रेस की वास्तविकता सामने आ रही है, भारत की सनातन परंपरा को अपमानित करना और उसको लांक्षित करना, भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की प्रवृति रही है।

भगवान राम और शिव पर दिए गए बयान पर आक्रोश जताते हुए कहा सीएम योगी ने कहा कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हो रही है और हार की इसी खिसियाहट को वह बहुसंख्यक हिंदू समाज की अस्था को अपमानित कर उसके साथ खिलवाड़ कर रही है।
मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष को कांग्रेसी संस्कार मिले हैं वहीं बात वो अपने भाषणों में कह रहे हैं। वो भगवान शिव और भगवान राम को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका बयान बहुत ही निदंनीय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा ये कांग्रेस के पतन की शुरूआत है।
उन्होंने कहा बांटो और राज करो, यह कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। कांग्रेस ने जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर समाज को बांटा है।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिया था ये बयान
बता दें कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मंगवाार को छत्तीसढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार शिवकुमार डहरिया के समर्थन में कहा था कि इनका नाम शिवकुमार डहरिया नाम है ये राम का मुकाबला कर सकता है क्योंकि ये शिव हैं। मैं भी मल्लिकार्जुन खड़गे हूं। खड़गे के बयान पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कांग्रेस पर फूट डालो और राज करो की नीति है।
खड़गे ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए बहुमत का दावा करते हुए कहा था कि यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में मंगलसूत्र और मुसलमानों का जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा था हम बहुमत हासिल करने जा रहे हैं और इस वजह से मोदी हमेशा मंगलसूत्र और मुसलमानों के बारे में बात कर रहे हैं। वो कहते हैं कि हम आपका धन चुरा लेंगे और उन लोगों को दे देंगे जिनके अधिक बच्चे होंगे। उन्होंने गरीब लोगों के हमेशा अधिक बच्चे होते हैं। क्या केवल मुसलमानों के ही बच्चे होते हैं? मेरे पांच बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications