विकास संदेश यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई हरी झंडी

फर्रुखाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को फर्रुखाबाद में थे। उन्होंने 50 विकास संदेश यात्रा की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विकास संदेश यात्रा में केंद्र में भाजपा सरकार के चार वर्ष तथा उत्तर प्रदेश में एक वर्ष के कार्यकाल को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के एजेंडे में किसान, मजदूर, युवाओं, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं था। भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों, युवाओं व समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।

 cm yogi flags off to vikas sandesh yatra

यूपी सीएम कहा कि पिछली सरकारों ने फर्रुखाबाद के साथ भेदभाव किया है। बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया। हमने इस भेदभाव को समाप्त किया और जिला मुख्यालयों को 24, तहसील को 20 व ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली देना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से आलू उत्पादक किसानों के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा की गई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फर्रुखाबद में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। इसलिए पारंपरिक कला को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि विकास योजनाएं बनाने से विकास नहीं होता। विकास के लिए जमीन पर काम करना होगा। कोई भी व्यक्ति भूख से न मरने पाए। पात्रों को लाभ दिया जाए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जान औषधि केंद्र देखा। उसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पांच बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। इसके बाद वहां 329 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान तथा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ भाजपा के पदाधिकारी तथा जिले के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। यहां से मुख्यमंत्री एटा रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+