सीएम योगी आदित्यनाथ ने UPPSC अभ्यर्थियों को बांटा नियुक्त पत्र, कही ये बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में यूपीपीएससी के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि बेहतर सुरक्षा और कानून व्यवस्था का नतीजा आज हमारे सामने है। दुनिया भर के देश आज ऐसे राज्य में निवेश कर रहे हैं, जहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था...अब राज्य के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का परिणाम कैसा होता है, यह आप सबके सामने है। जब हम लोग देखते हैं कि जिस प्रदेश में कोई निवेश नहीं करना चाहता था, उस प्रदेश में देश भी और दुनिया भी आज निवेश करने के लिए आई है।

आपने पिछले दिनों देखा होगा कि प्रधानमंत्री जी ने 10 लाख 24 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा था। उन्होंने शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न किया था। इस 10 लाख 24 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों का मतलब आप जानते हैं, इससे 34 लाख से अधिक युवा नौजवानों को सीधे-सीधे रोजगार मिलेगा।
पहले ये 34 लाख युवा देश के अंदर अलग-अलग जगहों पर भटकते थे नौकरी के लिए। कोई महाराष्ट्र जाता था, कोई गुजरात जाता था, कोई बेंगलुरू जाता था, कोई तमिलनाडु जाता था, कोई आंध्र प्रदेश जाता था, आज कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने ही राज्य में निवेश हो रहा है, अपने ही राज्य में नौकरी मिल रही है, इसकी संभावना प्रदेश में तैयार कर दी गई है।
जब हम लोग ग्लोबल इन्वेस्टिंग समिट फरवरी 2023 में की थी तो हमे 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले थे। दुनिया देख रहा था कि यूपी में क्या हो गया है। इतना पैसा आ रहा है। शासन प्रशासन की स्थिति बदल जाए, सरकारें ईमानदारी से काम करने लग जाएं तो कैसे सर्वांगीण विकास के रास्ते खुलते हैं।
निवेश आ रहा है, इंफ्रास्ट्रक्चर आज के दिन में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। फोरलेन, एक्सप्रेसवे, रेलवे, वॉटर वे का हो, इतना बेहतर कार्य यूपी के अंदर हो रहा है, लिहाजा प्रदेश का तरक्की की राह पर बढ़ना निसंदेह स्वभावी है।












Click it and Unblock the Notifications