महिला स्वयं सहायता समूहों को सीएम योगी ने बाटा 54 करोड़ का लोन, कही बड़ी बात

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आधी आबादी को उपेक्षित करके कोई भी देश विकास नहीं कर सकता है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र के पहले दिन लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नारी सम्मान और सुरक्षा के विजन को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। गोरखपुर की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ आदि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर खुद को स्वावलंबी बना रही हैं और बेहतर जीवन व्यतीत कर रही हैं।

CM YOGI

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का यह पहला वर्ष है। 2047 में जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा तो उस वक्त की क्या जरूरतें होंगी उसको ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 25 सालों में यानि 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का प्रयास हम सबको मिलकर करना चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के साथ भी मुख्यमंत्री ने संवाद किया। उन्होंने 3617 स्वयं सहायता समूहों को 54 करोड़ 25 लाख रुपए का अंशकालिक ऋण भी वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। जिसमे मुख्य रूप से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, मातृ वंदन योजना अहम हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गोरखपुर में 61556 लाभार्थियों को घर मुहैया कराए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 38866 लोगों को आवास प्राप्त हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+