मैनपुरी: सीएम योगी बोले- सपा-कांग्रेस SC-ST के आरक्षण में सेंध लगाकर अल्पसंख्यकों को बांटने की साजिश कर रही
CM Yogi Adityanath in Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में रोड शो किया। मैनपुरी लोकसभा सीट के भाजपा के प्रत्याशी जयवीर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी ने सपा पर जमकर प्रहार किया।
बता दें मैनपुरी सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को मतदान होने वाले हैं। इस सीट पर सपा के टिकट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव खड़ी हैं। इसलिए इस सीट पर सपा से भाजपा का कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

वहीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले सीएम योगी के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में जमकर जोश देखने को मिला। इस मौके पर कई भाजपा समर्थक बुलडोजर पर सवार नजर आए।
इस रोड शो में मैनपुरी की जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा पर जमकर प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा मैनपुरी भी इस बार परिवर्तन की राह पर चल रहा है। सपा और कांग्रेस का ये गठबंधन भारत को एक बार फिर से गुलामी की ओर धकेलने की साजिश का हिस्सा है।
सपा और कांग्रेस के द्वारा कैसे भी हो देश के अंदर SC,ST और OBC के आरक्षण के अधिकार पर सेंध लगाकर अल्पसंख्यकों को बांटने की साजिश हो रही है।
सीएम योगी ने कहा इंडिया गठबंधन को वोट देने का मतलब भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ और कोई भी सच्चा भारतीय जो अपनी आस्था को सम्मान करते हैं वे कांग्रेस गठबंधन की इस साजिश को कतई सफल नहीं होने देगा।"
सीएम योगी ने रोड शो के दौरान कहा कल्याण सिंह जो राज्य के मुख्यमंत्री थे जिनका पूरा जीवन श्री रामजन्मभूमि की सेवा और राम मंदिर बनवाने के आंदोलन में बीता, उनकी मृत्यु पर समाजवादी पार्टी ने सहानुभूति का एकशब्द भी व्यक्त नहीं किया।
सीएम योगी ने कहा मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके गांव सैफई गया। सपा प्रमुख की निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की। इसके साथ उन्होंने कहा इस वंशवादी समाजवादी पार्टी को कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए दंडित किया जाना चाहिए।
#WATCH मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में जो माहौल है उस माहौल को ध्यान में रखते हुए मैनपुरी भी इस बार परिवर्तन की राह पर चल रहा है। सपा और कांग्रेस का ये गठबंधन भारत को एक बार फिर से गुलामी की ओर धकेलने की साजिश का… https://t.co/jTcUANCHIK pic.twitter.com/fdHzzIpPqF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2024












Click it and Unblock the Notifications