जोधपुर में सीएम योगी ने किया रोड शो, बोले- कांग्रेस के लिए 'परिवार प्रथम' और पीएम मोदी के लिए राष्ट्र
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार में राजस्थान के चित्तौरगढ़, राजसमंद और जोधपुर में चुनावी जनसभा और रोड शो किया। जोधपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक पहुंचे।

जोधपुर में रोड शो में सीएम योगी पर शहर के लोगों ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सीएम योगी ने जोधपुर के लोगों को भाजपा को भारी मतों से जीताने की अपील की।
सीएम योगी ने कहा कांग्रेस के लिए 'परिवार प्रथम' है और मोदी जी के लिए 'राष्ट्र प्रथम' है। उन्होंने कहा राजस्थान की जनता 'राष्ट्र प्रथम' संकल्प के साथ 'फिर मोदी सरकार' बनाने के लिए जुट गई है, यहां जनसभा को संबोधित कर रहा हूं।
जोधपुर लोक सभा क्षेत्र में आयोजित रोड शो में सीएम योगी ने नारा लगाया जोधपुर में बहे बयार, फिर एक बार मोदी सरकार। यूपी सीएम योगी ने दावा किया कि मां चामुंडा देवी के आशीर्वाद से आच्छादित, शौर्य भूमि राजस्थान में भाजपा की लहर है।












Click it and Unblock the Notifications