CM Yogi लखनऊ समेत इन 5 जिलों के लिए लेकर आए मेगा प्लान, दिल्ली-NCR की तर्ज पर बनेगा लखनऊ-SCR
CM Yogi Lucknow-SCR Plan: योगी सरकार ने लखनऊ और आसपास के 5 जिलों सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली को जोड़कर मेगा लखनऊ-एससीआर प्लान तैयार किया है। दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर राजधानी के आसपास के इलाकों को जोड़कर 26 हजार वर्ग किमी. में स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट लाया गया है। साथ ही, इस इलाके को कृषि और शहरी विकास केंद्र के तौर पर विकसित करने की भी योजना है।
लखनऊ-एससीआर के बन जाने पर इस क्षेत्र में हाई स्पीड रेल और रोड कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) नाम दिया गया है। इससे आने वाले वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर रोजगार और आधुनिकीकरण के लिहाज से प्रदेश के प्रमुख जिलों की तस्वीर बदल जाएगी। इस प्रोजेक्ट को दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।

CM Yogi की महत्वाकांक्षी योजना है लखनऊ-एससीआर
बता दें कि लखनऊ-एससीआर सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना है। लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की मौजूदगी में हाल ही में स्टेट कैपिटल रीजन के प्लान की पहली सर्वे रिपोर्ट पेश की गई है। कंसल्टेंट्स ने बताया कि रीजनल प्लान तैयार करने में अभी एक साल का समय लग सकता है। अगले 5 सालों में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ कई बार कह चुके हैं कि निवेश और शहरी इन्फ्रास्ट्क्चर के लिहाज से उत्तर प्रदेश को अव्वल स्टेट बनाना उनकी प्राथमिकता है। एससीआर प्रोजेक्ट की डिटेल की उन्होंने खुद निगरानी की है।
यह भी पढ़ें: UP News: गर्म समोसे लेकर नहीं आया पति तो पत्नी ने मायके वालों को बुला कर दी पिटाई, देखें Video
Lucknow-SCR प्रोजेक्ट्स की होंगी ये खासियत
⦁ औद्योगिक क्षेत्रों को राजधानी से जोड़ा जाएगा, रोजगार और व्यावसायिक अवसरों का विस्तार होगा।
⦁ विशालकाय नेटवर्क को हाई स्पीड रेल और रोड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, ताकि राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही सुगम होगी।
⦁ सरकार का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से निवेशक आकर्षित होंगे और इससे क्षेत्र में निवेश के कई नए अवसर खुलेंगे।
⦁ लखनऊ और एससीआर में शामिल सभी जिले कृषि पैदावार के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत कृषि योजनाओं को भी विस्तार दिया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: दिवाली, दुर्गा पूजा और छठ पर यूपी, बिहार और बंगाल घर जाने के लिए यहां से स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शिड्यूल












Click it and Unblock the Notifications