UP News: गर्म समोसे लेकर नहीं आया पति तो पत्नी ने मायके वालों को बुला कर दी पिटाई, देखें Video

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। गर्म समोसे लेकर नहीं आने की वजह से एक महिला इतना नाराज हो गई कि उसने अपने मायकेवालों को बुलाकर पंचायत ही बुला ली। आज तक की खबर के मुताबिक, इस दौरान ससुराल पक्ष और मायकेवालों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई और मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। किसी तरह से पंचायत ने बीच-बचाव कर मामला सुलझाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पंचायत के सामने ही दोनों पक्षों के बीच तकरार और तीखी हो गई और फिर मारपीट तक बात पहुंच गई। इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-जूतों के साथ बेल्ट से भी पिटाई कर रहे हैं। गर्म समोसे के लिए शुरू हुआ घरेलू विवाद पुलिस केस में तब्दील हो गया।

UP News

UP News: समोसे की वजह से हुआ बड़ा क्लेश

दरअसल संगीता नाम की महिला ने अपने पति शिवम से समोसा लेकर आने कहा था। शिवम का कहना है कि वह मामूली काम करता है और उसके पास पैसे नहीं थे समोसे लाने के लिए, इसलिए लेकर नहीं आया। इसी बात पर पत्नी नाराज हो गई और घरवालों से झगड़ा करने लगी। शिवम ने कहा, 'पंचायत ने मामला सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया, लेकिन संगीता के परिवार वाले भड़क गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।'

वीडियो: आज तक से साभार

यह भी पढ़ें: दिवाली, दुर्गा पूजा और छठ पर यूपी, बिहार और बंगाल घर जाने के लिए यहां से स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शिड्यूल

सोशल मीडिया पर Video Viral

इस मारपीट में शिवम को हल्की चोट आई है जबकि उसके जीजा रामकरण बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शिवम की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर हमने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: UP Weather News: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानिए कब मिलेगी राहत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+