शपथ लेते ही एक्टिव मोड में आए सीएम योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मीटिंग में ले सकते है ये बड़े फैसले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ये पांच बड़े फैसले ले सकते है योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। गोरखपुर से 5 बार सांसद रहें योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने के बाद अब सबको उनकी पहली कैबिनेट मीटिंग का इंतजार है।

हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि पहली कैबिनेट की बैठक कब होग, लेकिन लोगों की नजर उनकी कैबिनेट बैठक और उसमे लिए जाने वाले फैसलों पर है। सीएम के तौर पर योगी आदित्यनाथ की पहली बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर सबकी निगाहें होगी। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है कि सीएम योगी की पहली कैबिनेट में कौन-कौन से फैसले लिए जा सकते है।

 किसानों की कर्ज माफी

किसानों की कर्ज माफी


भाजपा घोषणापत्र में पार्टी ने यूपी के किसानों से वादा किया है कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनते ही वो किसानों का कर्ज माफ करेंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने यूपी चुनाव के दौरान इस बार का जिक्र कई बार किया है कि अगर उनकी सरकार बनते ही पहली मीटिंग में उनकी पार्टी अपने इस वादे को पूरा करेगी। भाजपा ने यूपी के किसानों से वादा किया है कि सभी छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, वहीं उन्हें ब्याज मुक्त कर दिया जाएगा।

 बंद होंगे अवैध कत्लखाने

बंद होंगे अवैध कत्लखाने


घोषणापत्र के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी चुनावी रैली में अवैध बूचड़खानों को बंद करवाने की बात कही थी। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस वादे पर अपनी मुहर लगा सकते है। आपको बता दें कि यूपी में 316 बूचड़खाने हैं।

 महिला हेल्पलाइन

महिला हेल्पलाइन


माना जा रहा है कि पहली कैबिनेट में सीएम योगी आदित्यनाथ महिला हेल्पलाइन को लेकर अपना फैसला सुना सकते है। भाजपा के घोषणापत्र में भी ये काफी ऊपर है। यूपी में पहले से बी महिला हेल्पलाइन चल रहे है। माना जा रहा है कि सीएम कैबिनेट बैठक में इन योजनाओं पर ताबड़तोड़ मुहर लगाएंगे।

 एंटी रोमियो दल

एंटी रोमियो दल

भाजपा के घोषणापत्र में यूपी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाने की बात कही गई है। माना जा रहा है कि महिलाओं के प्रति छेड़खानी के मुद्दे को लेकर किये गए एंटी रोमियो दल का वादा भी पहली कैबिनेट में पूरा हो सकता है। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ खुद भी इसकी वकालत कर चुके है।

 15 मिनट में पुलिस

15 मिनट में पुलिस


यूपी की पूर्ववर्ती सपा सरकार ने यूपी 100 की शुरूआत की और चुनाव के दौरान इसका खूब प्रचार भी किया, लेकिन भाजपा ने अपने घोषणापत्र में इस सुविधा को बेहतर करने को कहा था। भाजपा के घोषणापत्र के मुताबिक फोन करने के 15 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंचेगी। माना जा रहा है कि योगी अपनी पहली कैबिनेट में इस फैसले पर मुहर लगा सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+