PM मोदी और नड्डा से मिलने रविवार को दिल्ली आएंगे सीएम योगी, होली के बाद शपथ ग्रहण की संभावना
PM मोदी और नड्डा से मिलने रविवार को दिल्ली आएंगे सीएम योगी, होली के बाद शपथ ग्रहण की संभावना
लखनऊ, 12 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सामने आ चुके है और भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। बीजेपी बहुमत के साथ यूपी में दूसरी बार सरकार बनाने जा रही हैं। यूपी में जीत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ रविवार 13 मार्च को दिल्ली आएंगे। जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात करेंगे।

एएनआई न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार होली के बाद शपथ ले सकती है। दिल्ली जाने से पहले कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को अपने आवास पर बुलाया और बैठक की थी। 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह पहली बैठक थी। इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री लालजी टंडन और मंत्री अनिल राजभर पहुंचे थे।
बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे। राजभवन में उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल अर्पण करने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना त्यागपत्र सौंपा। जिसके साथ ही अगली सरकार बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। आपको बता दें, उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी ने दूसरी बार भारी बहुमत से जीत हासिल की है। बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी 111 सीटें जीतकर यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications