भ्रष्टाचार के आरोप में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा और फतेहपुर के डीएम को सस्पेंड किया

Recommended Video

    Yogi Adityanath ने Corruption के आरोपी Fatehpur DM, Gonda DM को किया Suspend | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाते हुए फतेहपुर और गोंडा के डीएम को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों ही डीएम पर वित्तीय गड़बड़ी और अवैध खनन का आरोप था। दोनों डीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद इनपर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से अधिकारियों में एक बार फिर से साफ संदेश गया है कि भ्रष्टाचार को मौजूदा सरकार में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    yogi adityanath

    पिछले कुछ दिनों से फतेहपुर के डीएम प्रशांत कुमार और गोंडा के डीएम जेबी सिंह के खिलाफ लगातार अवैध खनन और वित्तीय अनियमितता की खबर सामने आ रही थी, जिसपर आखिरकार कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों ही डीएम को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले हाल ही में जेबी सिंह ने शासन के निर्देश के बाद 14 अप्रैल से 5 मई के बीच ग्राम स्वराज अभियान के तहत कई योजनाओं के लिए चयनित लाभार्थियों की समीक्षा की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+