संगम नगरी की गर्मी में बेहाल सीएम योगी के सिर पर कभी गमछा तो कभी फाइल, तस्वीरों में देखिए
इलाहाबाद। चिलचिलाती धूप के बीच इलाहाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ को शनिवार को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा । धूप इतनी तेज थी कि अधिकारी और साथ रहे मंत्री, वहां छांव ढूंढते रहे। वहीं, सीएम योगी कड़ी धूप के बीच ही अपने निरीक्षण कार्य में जुटे रहे।

हलांकि गर्मी से सीएम योगी भी बेहाल नजर आए और चटकती धूप से खुद को बचाने के लिए कभी अपने सिर पर हाथ रखते तो कभी गमछा रखते तो कभी प्रोजेक्ट फाइल से ही अपना सर ढकते रहे। यह नज़ारा एक बार नहीं बार-बार देखने को मिला, जब भी सीएम योगी कार से उतरकर मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचते कमोबेश हर जगह है यही हाल देखने को मिल रहा था।

अफसरों का छूटा पसीना
हलांकि सीएम योगी के चिलचिलाती धूप में लगातार निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा पसीना तो अफसरों को आ रहा था और घबराहट यह रही कि कहीं कोई कमी न दिख जाए और अधिकारियों पर गाज गिरे। फिलहाल सीएम योगी को लगातार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह हर जानकारी उपलब्ध कराते रहे और मौजूदा व्यवस्था पर प्रकाश डालते रहे। हलांकि इसी दौरान किसी ने समझदारी दिखाते हुये छाता मंगवाया लेकिन छाते की छांव में रुकने की बजाय सीएम योगी अपने निरीक्षण की प्रक्रिया में आगे बढ़ गए।

देखा संगम का नज़ारा
सीएम योगी ने हाईकोर्ट ओवर ब्रिज के निरीक्षण के बाद संगम तट का भी निरीक्षण किया । मनमोहक संगम तट का द्श्य देखकर सीएम अभिभूत नज़र आये, लेकिन यहां चिलचिलाती धूप में संगम की रेती पर तपिश और ज्यादा बढ़ गई। दूर-दूर तक धूप और चमकती रेत के बीच एक बार फिर अफसर सीएम का साथ छोड़ते हुए इधर-उधर भागते नज़र आए जबकि सीएम योगी कभी अपना सिर गमछे से कभी हाथ से ढकते हुए निरीक्षण करते रहे।

पुराना अंदाज
फिलहाल सीएम का यह रूप पहली बार देखने को नहीं मिला है। कई जगहों पर वह इसी तरह चिलचिलाती धूप के बीच नज़र आए हैं और इनके निरीक्षण का कार्य कहीं पर भी थमा नहीं था। फिलहाल इलाहाबाद में चिलचिलाती धूप के बीच सीएम योगी अपनी बदलती प्रतिक्रिया से बेहाल जरूर नजर आये, लेकिन उनके निरीक्षण कार्य और काम करने के अंदाज में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications