UP News: देवरिया हत्याकांड में CM योगी ने की कार्रवाई, कई अधिकारियों पर गिरी गाज, SDM-CO और तहसीलदार सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में लापरवाह राजस्वकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है।
इस हत्याकांड में उपजिलाधिकारी, एक क्षेत्राधिकारी, दो तहसीलदार, तीन लेखपाल, एक हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल, 2 हल्का प्रभारी और एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड मामले में सीएम योगी के सख्त तेवर देखने को मिले हैं। इस नरसंहार में सीएम योगी ने अब तक सबसे बड़ा एक्शन लेते हुए एसडीएम, तहसीलदार, सीओ सहित 15 राजस्व व पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- UP: देवरिया हत्याकांड पर CM Yogi ने लिया अब तक सबसे बड़ा एक्शन, एसडीएम सहित 15 निलंबित
इसके साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी। शासन की रिपोर्ट पर देवरिया की तहसील एवं थाना रुद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी और अधिकारी की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में शिथिलता मिली है।
मामले में स्व.सत्य प्रकाश दुबे की ओर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ के रूप में ऑनलाइन पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को भेजी गई थीं, लेकिन दोनों विभागों के संबंधित अधिकारियों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और न ही निस्तारण किया।
यह भी पढ़ें- UP: देवरिया नरसंहार में घायल का सीएम योगी ने जाना हाल, डॉक्टरों को दिए यह निर्देश












Click it and Unblock the Notifications