UP: देवरिया नरसंहार में घायल का सीएम योगी ने जाना हाल, डॉक्टरों को दिए यह निर्देश
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच देवरिया नरसंहार में घायल बच्चे का हाल जाना। सीएम ने यहां के डॉक्टरों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
सीएम योगी गोरखपुर दौरे पर हैं। सोमवार को जब देवरिया में नरसंहार हुआ और छह लोगों की हत्या हो गयी उस समय सीएम गोरखनाथ मंदिर में मौजूद थे। तत्काल सख्त कार्रवाई का सीएम ने निर्देश दिया था। इसके साथ ही सीएम ने घायल के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को भी निर्देशित किया था।

इस नरसंहार से सीएम योगी काफी दु:खी हैं। सीएम ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हाल जाना। सीएम योगी ने वहां मौजूद डॉक्टरों से कहा कि घायल का बेहतर से बेहतर इलाज कर इसे ठीक किया जाए। मासूम की जिंदगी हर हाल में सुरक्षित रहनी चाहिए।
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications