UP: देवरिया हत्याकांड पर CM Yogi ने लिया अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, एसडीएम सहित 15 निलंबित
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड मामले में सीएम योगी के सख्त तेवर देखने को मिले हैं। इस नरसंहार में सीएम योगी ने अब तक सबसे बड़ा एक्शन लेते हुए एसडीएम,तहसीलदार,सीओ सहित 15 राजस्व व पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी सीएम योगी ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी। शासन की रिपोर्ट पर देवरिया की तहसील एवं थाना रुद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी और अधिकारी की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में शिथिलता मिली है। मामले में स्व.सत्य प्रकाश दुबे की ओर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ के रूप में ऑनलाइन पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को भेजी गई थीं, लेकिन दोनों विभागों के संबंधित अधिकारियों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और न ही निस्तारण किया।

इन पर गिरी गाज सीएम योगी ने जिन अधिकारियों को निलंबति किया है उनमें एसडीएम, एक क्षेत्राधिकारी, दो तहसीलदार,तीन लेखपाल,एक हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल, दो हल्का प्रभारी व एक थानाप्रभारी शामिल हैं। देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव में आक्रोशित लोगों ने भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications