योगी ने दी कमल संदेश यात्रा को हरी झंडी,​ बिना हेल्मेट ही दना-दन सड़कों पर भाग छूटीं बाइकें

वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की मजबूत वापसी कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से 'कमल संदेश यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। 'कमल संदेश यात्रा' में 2920 बूथों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। लेकिन जैसे ही सैकड़ों बाइकों की रैली सड़कों पर सामने आई, ज्यादातर कार्यकर्ता बिना हेल्मेट के ही नजर आए। सूबे में कई जगह यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गईं।

CM Yogi Adityanath start bjp kamal sandesh Yatra - Varanasi

पार्टी की टोपी और घर पर हेलमेट लगाने का बनाया बहाना
योगी के निर्देश मिलने के बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में शुरू हुई इस यात्रा में कार्यकर्ता सम्पूर्णानंद यूनिवर्सिटी से लहुराबीर, मलदहिया, भारत माता मंदिर, नदेसर होते हुए जिला मुख्यालय तक गए। मगर, यातायात नियमों का पालन नहीं किया। सिपाहियों ने टोकते हु हेलमेट लगाने की अपील की, लेकिन एक-दो कार्यकर्ताओं को छोड़ ज्यादातर लोग यूं ही बाइक चलाते रहे। कई ने तो यहां तक कहा कि वे घर पर हेल्मेट लगाएंगे।

CM Yogi Adityanath start bjp kamal sandesh Yatra - Varanasi

आदित्यानाथ नहीं हुए रैली में शामिल
इस बाइक रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ को भी शामिल होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को तब्दील करते हुए उन्होंने सिर्फ हरी झड़ी दिखा कर 'कमल सन्देश बाइक रैली' को रवाना किया। वह पुलिस लाइन से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+