यूपी के हर विकास खंड में खेलो नीति सेंटर की होगी स्थापना: योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब जानते हैं कि पिछले 10 वर्ष के अंदर प्रदेश के अंदर और देश के अंदर नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया खेलो का जो अभियान प्रारंभ हुआ, फिट इंडिया मूवमेंट से लेकर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के साथ खेलो इंडिया सेंटर देश के हर राज्य में स्थापित हो रहा है।
एक नई खेल संस्कृति देश के अंदर बनी है। पीएम मोदी के इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के अंदर सुखद वातावरण बने, इसकी कोशिश कर रही है। खेल सिर्फ समय काटने का माध्यम नहीं है बल्कि देश की ताकत को दुनिया के सामने रखने का सशक्त माध्यम बन गया है।

इस नई खेल संस्कृति के माध्यम से भारत दुनिया में नई पहचान बना रहा है। मुझे बताते हुए खुशी है कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप हमने प्रदेश में जो कार्यक्रम शुरू किया है, उसके परिणाम हमे देखने को मिल रहा है।सीएम योगी ने कहा कि एशियन गेम्स में यूपी के खिलाड़ियों ने देश के लिए 25 फीसदी मेडल जीते हैं।
हम प्रदेश में हर विकास खंड स्तर पर खेलो नीति सेंटर की स्थापना करेंगे, किसी पूर्व अंतरराष्ट्री, राष्ट्रीय खिलाड़ी को कोच रखेंगे, उन्हें निश्चित मानदेय देकर उस विकास खंड के अंदर बेहतरीन खेल का वातावरण देने का काम हम करेंगे। प्रदेश में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बन रहा है।
पहली बार हमने यह व्यवस्था बनाई है कि खेल के लिए रुचि अकादमी चलाने वाले लोगों को शासन की ओर से प्रोत्साहित करेंगे। बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने निजी एकेडमी में प्रशिक्षण लिया था, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिलती थी। लेकिन हमे ऐसी एकेडमी को मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications