UP Nikay Chunav:"रंगदारी न फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती" क्या बोले सीएम योगी? देखिए Video

UP Nikay Chunav:यूपी निकाय चुनाव में प्रचार का आगाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी धमाकेदार अंजाद में किया है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं।

cm-yogi-adityanath-on-law-and-order-no-curfew-no-riot-all-is-well-in-up

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव का आगाज करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर बहुत बड़ी-बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि अब राज्य में कर्फ्यू नहीं, कांवड़ यात्रा निकलती है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली के दौरान ये बातें कही हैं।

कानून-व्यवस्था पर जमकर बोले सीएम योगी
यूपी सीएम योगी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अब न तो दंगे होते हैं और न ही कर्फ्यू लगते हैं। बल्कि, सब कुछ चंगा चल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां न तो अब रंगदारी और फिरौती मांगी जाती है, क्योंकि यूपी अब किसी की बपौती नहीं है।

"नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा।"
सीएम योगी ने कहा है कि "नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा।" वह बोले- "रंगदारी न फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती।" उन्होंने कहा है कि "आज पश्चिमी यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। आज कांवड़ यात्रा निकलती है, कांवड़ यात्रा।" उन्होंने कहा कि "गुंडा टैक्स वसूलने वाले सबकी गर्मी शांत हो गई न।"

'6 वर्ष पहले न बेटियां सुरक्षित थीं और ना ही माताओं का सम्मान था'
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 6 साल पहले दंगे, कर्फ्यू ही पहचान बन चुकी थी। न बेटियां सुरक्षित थीं और न ही माताओं का ही सम्मान था। तुष्टिकरण की राजनीति और पलायन ही शामली की पहचान बन चुकी थी। लेकिन, 6 वर्षों ही पूरी परिस्थिति बदल चुकी है।

हमने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने में भेदभाव नहीं किया-सीएम योगी
उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ने योजनाओं का लाभ देने में किसी की जाति या मजहब नहीं देखा है और न ही किसी का चेहरा देखा है। उन्होंने कहा है 'हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास और सबका प्रयास' को जीवन का मूलमंत्र बनाकर काम किया है।

माफिया-अपराधी हो गए अतीत-सीएम योगी
सीएम योगी बोले कि प्रदेश में अब "माफिया-अपराधी हो गए अतीत, सुरक्षा, खुशहाली, रोजगार का अब बना है प्रतीक।"

Recommended Video

    योगी बोले- 'नो कर्फ्यू नो दंगा', यूपी में सब चंगा, माफ़िया हो गए..... 'अतीत'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+