UP News: तेज बारिश, हाथ में छाता, जनता की फरियाद सुनने लोगों के बीच पहुंचे सीएम योगी, जानिए क्या दिए निर्देश?
CM Yogi Janata Darbar Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को अलग अंदाज दिखा। वह गोरखनाथ मंदिर में है। सुबह बारिश हो रही थी। जनता उनका इंतजार कर रही थी। जनता को सर्वोपरि रखते हुए सीएम योगी ने बारिश में जनता दरबार पहुंच गए। उन्होंने 3 सौ से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम योगी ने एक एक कर तीन सौ से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए
सीएम ने सभी लोगों को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि किसी की चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

उन्होंने पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने में अनावश्यक विलंब न होने की हिदायत दी तो जमीन कब्जा करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दबंग और भू माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए। पुलिस से जुड़े कुछ मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद विधिक कार्यवाही में कोताही नहीं होनी चाहिए। घरेलू विवाद के मामले में उन्होंने परस्पर संवाद से समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications