UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने माघ पूर्णिमा और संत रविदास जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
देश भर में शनिवार को माघ पूर्णिमा का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके साथ शनिवार को संत राविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ पूर्णिमा और संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदू धर्म में हर साल माघ महीने की पूर्णिमा तिथि पर ये माघ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आज ब्रह्म मुहुर्त में गंगा समेत अन्य पवित् नदियों में स्नान कर दान और धर्म-कर्म किया क्योंकि माघ पूर्णिमा के लिए मान्यता है कि इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रयागराज में पवित्र पावनी गंगा नदी में आज डुबकी लगाते हुए श्रृद्धालुओं की तस्वीरें शेयर करते हुए शुभकामना संदेश लिखा। मुख्यमंत्री ने लिखा
पावन पर्व 'माघ पूर्णिमा' की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
'तीर्थराज' प्रयाग में संगम-स्नान हेतु देश-विदेश से पधारे पूज्य संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों का हार्दिक अभिनंदन!
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास जयंती पर शुभकानाएं दी। संत रविदास की फोटो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा
संत शिरोमणि, गुरु रविदास की पावन जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! रविदास जी की भावनाओं और शिक्षाओं के अनुरूप प्रदेश वासियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं।












Click it and Unblock the Notifications