UP News: सीएम योगी ने प्राकृतिक आपदा के प्रत्येक पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपये देने का दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों के लिए बड़ा निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्देश दिया है। ताकि प्राकृतिक आपदा में जो कोई घायल हुआ है, उन्हें सर्वोत्तम इलाज मिल सके। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ये निर्देश उत्तर प्रदेश आपदा विभाग को दिए।

प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार 11 फरवरी से 23 फरवरी के बीच राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण 20 लोगों की जान जा चुकी है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गोंडा, फ़तेहपुर और फरुखाबाद में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। जिसमें मिर्जापुर में 4 और प्रयागराज में 2 की की मौत हुई।
वहीं हमीरपुर में आंधी-तूफ़ान से एक की मौत हो गई और प्रयागराज में भारी बारिश के कारण.एक और की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग डूब गए, तीन की मौत मानव-पशु संघर्ष में हुई, तीन की मौत बिजनौर, पीलीभीत और प्रयागराज में और दो की मौत पशुधन के साथ संघर्ष के कारण हुई।
वहीं पशुधन की मृत्यु के मामले में, सरकार बड़े दुधारू जानवरों के लिए 37,500 रुपये, छोटे जानवरों के लिए 4,000 रुपये और बड़े गैर-दूध देने वाले जानवरों के लिए 32,000 रुपये देगी।












Click it and Unblock the Notifications