एक्शन में आए सीएम योगी, यूपी में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर शनिवार को कर रहे मंत्रियों की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अहम बैठक करेंगे। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार के बाद यह बैठक होगी। यह बैठक लोकभवन में होगी।
मुख्यमंत्री योगी सभी मंत्रियों के काम की समीक्षा करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

कैबिनेट बैठक का एजेंडा
सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों का आना अनिवार्य है। जिन सीटों पर मंत्री हारे हैं, उन पर विशेष चर्चा होगी। खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती के बारे में निर्देश दिए जा सकते हैं।
संगठन स्तर पर बैठक
इसके अलावा यूप में भाजपा के पार्टी स्तर पर भी जल्द ही एक बैठक होने की उम्मीद है। इसमें हाल ही में हुए चुनावी हार पर और चर्चा की जाएगी। भविष्य में प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए विशिष्ट रणनीतियों और दिशा-निर्देशों पर चर्चा की जाएगी।
सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की
वहीं शुक्रवार को संसद के सेंट्रल हॉल में सीएम योगी ने पीएम मोदी को बीजेपी और एनडीए संसदीय दलों द्वारा लोकसभा का नेता चुने जाने पर बधाई दी।
पीएम मोदी लगातार तीसरी बार चुने गए हैं। सीएम योगी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की उम्मीद जताई।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बधाई देते हुए लिखा "एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व में एनडीए परिवार 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' के निर्माण और 140 करोड़ परिवारजनों की सेवा हेतु पूर्णतया प्रतिबद्ध है।"












Click it and Unblock the Notifications