BHU: छात्राओं पर पुलिसिया हमले पर CM योगी सख्त, नपेंगे अफसर!
वाराणसी। शनिवार की रात में पुलिस प्रशासन की लापरवाही से छेड़खानी के विरोध में छात्राओं के दो दिन चल रहे विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया जिसे काबू करने के लिए पीएसी और कई थानों की फोर्स ने बर्बरता दिखाई। पुलिस लाठीचार्ज और महिला छात्रावास में घुसकर छात्राओं को पीटने से मामले ने हिंसक रूप ले लिया। पत्थरबाजी, लाठीचार्ज और आगजनी की घटना में कई पुलिसवाले समेत छात्र-छात्राएं घायल हैं। इस मामले पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ बीएचयू में शनिवार को हुए हिंसक प्रकरण से खफा हैं और इस मामले में लापरवाही बरतने के दोषी अफसरों के खिलाफ एक्शन लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गृह सचिव आईजी, कमिश्नर समेत आलाधिकारियों से मामले की जानकारी ले रहे हैं।

बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद अब भाजपा सरकार के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान पर भी सोशल मीडिया में सवाल खड़े किए जा रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की भी आलोचना हो रही है।

शुक्रवार की सुबह जब कैंपस में छेड़खानी के खिलाफ छात्राओं ने आंदोलन शुरू किया तो उस दिन सीएम योगी और पीएम मोदी वाराणसी में ही थे लेकिन इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए उनको रास्ते बदलने पड़े।












Click it and Unblock the Notifications