योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार, कहा- जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाया है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज यानी कि 25 मार्च को लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ लिया। इस दौरान पीएम मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। इसी कड़ी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शपथग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे।

सीएम नीतीश कुमार जब लखनऊ पहुंचे तो उन्होंने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर जनता ने दोबारा मुहर लगाई है। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने फोन पर पहले ही बधाई दे दी थी। वहीं, आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आया हूं। यह सरकार के लिए यह ऐतिहासिक पल है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही देशभर के बड़े नेताओं और बीजेपी शासित मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी पूरे प्रदेश से बुलाया गया है।
ये मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे
शिवराज सिंह चौहान - मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
मनोहर लाल खट्टर- मुख्यमंत्री हरियाणा
पेमा खांडू- मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश
एम एन वीरेन सिंह - मुख्यमंत्री, मणिपुर
जयराम ठाकुर-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
विप्लव देव- मुख्यमंत्री त्रिपुरा
प्रमोद सांवत- मुख्यमंत्री गोवा
हिम्मत विस्वा शर्मा- मुख्यमंत्री असम
बसवराज बोम्मई-मुख्यमंत्री कर्नाटक
भूपेन्द्र पटेल- मुख्यमंत्री गुजरात
पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री उत्तराखंड
तारकेश्वर सिंह- उपमुख्यमंत्री बिहार
रेणु देवी- उपमुख्मंत्री बिहार
वाई पैटन - उपमुख्य मंत्री नागालैंड
चोनामीन- उपमुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश
जिष्णु देव वर्मा- उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा












Click it and Unblock the Notifications