शमी हत्या काण्ड: इलाहाबाद में डिप्टी सीएम केशव के करीबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस के सामने समस्या यह है कि वह आरोप के बुनियाद पर आरोपियों को पकड़े य जांच कर आगे की कार्रवाई करे।
इलाहाबाद। यूपी में योगी सरकार के आते ही भाजपा की छवि को बड़ा नुकसान हुआ है। इलाहाबाद के एकलौते भाजपा ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है । भाजपा के ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेहद ही करीबी माने जाते हैं।
शमी की हत्या में सुधीर का नाम आने पर अब सुधीर की मुश्किल बढ गई है। सुधीर के साथ उनके मित्र अभिषेक पर मुस्लिम नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख मों शमी की हत्या का आरोप है। हालाँकि मामले में एक मुस्लिम युवक भी नामजद किया गया है ।
पुलिस के सामने समस्या यह है कि वह आरोप के बुनियाद पर आरोपियों को पकड़े य जांच कर आगे की कार्रवाई करे। लेकिन मुस्लिम समाज में भड़के जन आक्रोश के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई को लेकर दंभ भर रही है। बताया यह जा रहा है कि क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की छह टीमें आरोपी भाजपा नेताओ की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है।

केशव के बेहद करीबी हैं सुधीर
शमी की हत्या का आरोप मऊआइमा के भाजपा ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य व उनके मित्र व जिला पंचायत सदस्य पति अभिषेक यादव पर है। दोनो भाजपा नेता लखनऊ में योगी व मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने गये थे। बता दें कि सुधीर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी हैं।

सुधीर ने कहा- जबरन फंसाया जा रहा है
लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में इनकी अहम भूमिका रही है। देर रात हुई हत्या में उनका नाम उछाला गया और शमी के बेटे की तहरीर पर मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी बनाये गये नेताओ के परिजनों ने कहाकि जबरन मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है और मामले को राजनैतिक रूप से तूल दिया जा रहा है।

बनाया जा रहा है दबाव
इस मामले में सुधीर के पिता व वरिष्ठ भाजपा नेता हरि प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके बेटे का नाम जबरन उछाला जा रहा है। ताकि मामले को राजनैतिक रूप दिया जा सके। सुधीर योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण पर शामिल होने गये था और लखनऊ में ही मौजूद थे। उस पर बेबुनियाद आरोप लगाकर दबाव बनाया जा रहा है। सरकार को बदनाम करने व माहौल बिगाड़ने के लिये अराजकतत्व ने अफवाह फैलाई है। पुलिस जांच में सबकुछ खुद ही स्पष्ट हो जायेगा और हत्यारे पकड़े जायेंगे।

बीती रात हुई थी हत्या
चार बार समाजवादी पार्टी से मऊआइमा से ब्लॉक प्रमुख रहे शमी की बीती रात उनके घर के गेट पर ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । घटना से मऊआईमा इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। पूरे इलाके में पुलिस पीएसी व आरएएफ ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications