UP: स्कूल टीचर के कहने पर क्लासमेट्स ने मारी थप्पड़, बच्चे को रात में नहीं आ रही नींद, पिता ने की शिकायत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में क्लास-2 के छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बीच बच्चे के माता- पिता ने कहा है कि रात में उसे नींद नहीं आ रही।
यूपी के मुजफ्फरनगर में छात्र के साथ मारपीट मामले में परिजनों की शिकायत पर उसे मेडिकल जांच के लिए मेरठ ले जाया गया है। शनिवार (26 अगस्त) को मारपीट के बाद छात्र के माता पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें कहा गया कि बच्चे को थप्पड़ मारे जाने के बाद से वो तनाव में है।
पिछले हफ्ते यूपी के मुजफ्फरनगर में कक्षा-2 में पढ़ाई करने वाले एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया। कथित रूप से मामले में स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए गए। छात्र के माता- पिता ने कहा कि टीचर के कहने पर बच्चे को उसके साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने थप्पड़ मारा। उसके साथ मारपीट के बाद उसे रात में नींद नहीं आ रही है। परिजनों की शिकायत पर मेडिकल जांच के लिए उसे मेरठ ले जाया गया है।

मामले में मुजफ्फरनगर बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि लड़के को सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दाखिला दिया जाएगा, बशर्ते उसके माता-पिता इसके लिए सहमत हों। उन्हंने कहा कि पीड़ित छात्र के पिता नहीं चाहते कि उनका बेटा उस (नेहा पब्लिक स्कूल) में अपनी पढ़ाई जारी रखे। खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र से बात की है। उसने गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने की इच्छा व्यक्त की।"
वहीं छात्र के पिता ने कहा कि छात्रा पूरी एक रात सो नहीं पाया। उन्होंने न्यूज एजेंसी को बताया, "शनिवार (26 अगस्त) की पूरी रात परेशान रहने और सो न पाने की शिकायत के बाद, लड़के को चेक-अप के लिए मेरठ लाया गया। डॉक्टर ने बताया कि लड़का सामान्य है। पत्रकारों सहित कई लोगों द्वारा उससे नेहा पब्लिक स्कूल की घटना के बारे में पूछे जाने से वह परेशान हो गया।"
हर तरफ से आक्रोश भड़कने के बाद, पुलिस ने शनिवार को त्यागी पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने और अपने छात्रों को होमवर्क न करने पर एक मुस्लिम सहपाठी को थप्पड़ मारने का आदेश देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया।
बाद में घटना के वीडियो भी वायरल हुआ। जिसको लेकर केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर छात्र दुर्व्यवहार मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले में टीचर तृ्प्ता त्यागी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।












Click it and Unblock the Notifications