चुनार जंक्शन पर कालका मेल की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चुनर जंक्शन पर रेल लाइन पर करते समय कालका मेल की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत हो गई। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, चुनार स्टेशन पर सुबह करीब नौ बजे कुछ यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर दूसरी ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। ये सभी गलत दिशा में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर तीन से कालका मेल आ रही थी। इसी ट्रेन की चपेट में 6 यात्री आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ये सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है।उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया है।












Click it and Unblock the Notifications