चाइनीज फोन की बैटरी से हुआ धमाका, बच्चे की उंगली कट कर गिर गई नीचे

सोनभद्र। मोबाइल फोन जितना उपयोगी है, कभी-कभी उतना ही खतरनाक भी साबित हो जाता है। अगर मोबाइल के प्रयोग में किसी भी तरीके की लापरवाही की जाए तो इंसान की जान भी जा सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पन्नूगंज इलाके में जहां एक बच्चा मोबाइल चार्जिंग के दौरान बैटरी को चार्जर से निकालने गया और उसकी बैटरी ब्लास्ट हो गई। यही नहीं ब्लास्ट के बाद बैटरी के कई छोटे-छोटे टुकड़े इस बच्चे के शरीर में भी घुस गए और वो वहीं खून से लथपथ होकर गिरा पड़ा।

बैटरी फटते ही उंगली कट कर गिर गई नीचे

बैटरी फटते ही उंगली कट कर गिर गई नीचे

बैटरी का धमाका इतना तेज था कि बच्चे की हाथ की ऊँगली अलग हो गई। जिसके बाद बच्चे के पिता ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डाक्टरों की टीम ने जब बच्चे का इलाज शुरू किया तो उनके भी होश उड़ गए दरअसल बच्चे के शरीर में बैटरी के कई छोटे-छोटे टुकड़े अंदर तक धंसे हुए थे, जिसे काफी मुश्किल से निकला गया।

बैटरी को बिजली के तारों से डायरेक्ट चार्ज कर रहा था अरविंद

बैटरी को बिजली के तारों से डायरेक्ट चार्ज कर रहा था अरविंद

सोनभद्र के रहने वाले 12 साल के अरविन्द के पिता राजेंद्र ने बताया की अरविन्द ने अपने चाइनीज मोबाइल फोन से उसकी बैटरी को निकाल कर उसे बिजली के तारो से डायरेक्ट चार्ज कर रहा था। कुछ देर तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद बैटरी हीट होना शुरू हो गई। यही नहीं अरविन्द चार्जिंग में लगाए हुए बैटरी को खुद ही अपने हाथो में लेकर बैठा हुआ था तभी हीट होते हुए बैटरी में जोरदार धमाका हो गया।

शरीर में अंदर तक घुस गए बैटरी के टुकड़े

शरीर में अंदर तक घुस गए बैटरी के टुकड़े

अरविंद ने बेवकूफी ये की कि उनके बैटरी हाथ में पकड़ रखी थी। जिससे उसके हाथ की ऊँगली धमाके के बाद वहीं कट कर गई और बैटरी के कई टुकड़े छोटे-छोटे हिस्सों में उसके पीठ पैर और हाथ में धंस गए। राजेंद्र ने बताया की हम लोग अरविन्द को लेकर प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचे लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पलात रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+