यूपी: आंगनवाड़ी की पंजीरी बंटने के बाद स्कूल से लौटे बच्चों की तबियत बिगड़ी, 4 की हालत गंभीर

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों पर लापरवाही के कई मामले सामने आते रहते हैं। इस बार बच्चों के पुष्टाहार को लेकर एक मामला सामने आया है जहां जिले के प्राथमिक विद्यालय रामपुर मझिला के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को पंजीरी वितरण की गई। जिसके बाद बच्चे उस पंजीरी को लेकर अपने घर चले गए और जब घर में उस पंजीरी को खाया तो बच्चों को पलटी होने लगी और बेहोश हो गए। परिजनों ने बच्चों को पहले निजी डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने बच्चों की हालत देखने से मना कर दिया। उसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में सभी बच्चों को भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

children gets ill when they eat foodstuff from Anganwadi in kannauj

कन्नौज के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को पंजीरी वितरण की गई थी, जिसके बाद सभी बच्चे पंजीरी लेकर अपने घर आ गए। घर में बैठकर पुनीत, राधिका, आलिया और गुलनाज ने आंगनवाड़ी केंद्र से मिली हुई यह पंजीरी खाई। पंजीरी खाते ही इन सभी बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते बच्चे उलटी और दस्त करते हुए बेहोश होने लगे।

children gets ill when they eat foodstuff from Anganwadi in kannauj

आनन-फानन में परिजनों के होश उड़ गए और वह आनन् फानन निजी चिकित्सकों के पास ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उपचार करने से मना कर दिया जिसके बाद परिजनों ने बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है डॉक्टर ने बताया इनको फूड प्वाइजन से डायरिया जैसी अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- ये है यूपी का बारूद वाला गांव, सिगरेट बीड़ी पीने पर भी है मना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+