यूपी के सरकारी स्कूलों का हाल-छात्राएं लगा रही झाडू तो कहीं धो रही बर्तन

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश सराकर शिक्षा स्तर सुधारने के लाख दावे करे, लेकिन सराकरी स्कूलों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे दो वीडियो बुलंदशहर में सामने आये है। इन वीडियो में सराकरी स्कूल के बच्चो से झाडू तो कहीं बर्तन साफ कराये जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद बीएसए ने जांच कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं।

children cleaning school and utensils in bulandshahr

पहला वायरल वीडियो बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में स्कूल के छात्राऐं स्कूल परिसर में झाड़ू लगा रही है। वहीं, दूसरा वीडियो सिकन्द्राबाद ब्लॉक के गांव हमीदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। वीडियो में सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राऐं बर्तन साफ कर रहे है। वायरल वीडियो के मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए अजीत कुमार सिंह ने दावा किया कि वायरल वीडियों की जांच करायी जा रही है, जिसके बाद कार्यवाही भी की जायेगी।

children cleaning school and utensils in bulandshahr

शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए केन्द्र और यूपी सरकार करोड़ों रूपया खर्च कर रही है, मगर शिक्षा विभाग में व्याप्त खामियों का सीधा असर शिक्षा प्रणाली पर पड़ रहा है। फिर भी विभागीय अधिकारियों का शायद इस ओर कोई ध्यान ही नही है। आपको बता दें कि सरकारी स्कूलो के बच्चो से काम कराने का यह कोई पहला मामला नही है। आये दिन बुलंदशहर में ऐसे वीडियो वायरल होते रहते है। लेकिन शिक्षा विभाग पर इस बात का कोई असर दिखाई नही देता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+