स्कूल नहीं पहुंची फीस तो बच्चे को नहीं पहुंचने दिया गया घर!

जब स्कूल प्रबंधक से बात की तो उन्होंने बताया कि छात्र को रोकने वाली बात गलत है। छात्र की गाड़ी छूट गई थी, इसलिए छात्र को रोका गया था। तो परिजन मामले पर मुकदमा दायर करने पर अड़ गए।

बुलंदशहर। बुलंदशहर में खुर्जा के एक प्राइवेट स्कूल ने फीस ना मिलने पर केजी क्लास में पढ़ने वाले 4 साल के छात्र को बंधक बना लिया। ये मामला तीन दिन पहले सामने आया था। बुलंदशहर के खुर्जा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 4 साल के छात्र को बंधंक बना लिया गया जो केजी-बी का छात्र था। पिता का आरोप है कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती, इस बात की शिकायत उन्होंने कई बार स्कूल के प्रधानाचार्य से की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को स्कूल के स्टाफ ने फोन पर उन्हें बताया की फीस जमा कर दो नहीं तो तुम्हारे बच्चे को नहीं छोड़ा जाएगा। सुनील प्रताप ने बताया कि मैने स्कूल पहुंचकर अपने बच्चे को स्कूल से मुक्त कराया और खुर्जा पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी है।

Child was not allowed to go home without fee submission

क्या कहते हैं स्कूल प्रबंधक?

इस मामले में जब स्कूल प्रबंधक से बात की तो उन्होंने बताया कि छात्र को रोकने वाली बात गलत है। छात्र की गाड़ी छूट गई थी, इसलिए छात्र को रोका गया था। बताया गया कि छात्र की बड़ी बहन भी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। छात्र को उसकी बड़ी बहन के साथ घर भेजा जाना था। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि छात्र के ऊपर 6 महीने की फीस रुकी हुई है। इसके लिए छात्र के परिजनों को स्कूल की तरफ से नोटिस दिया गया हैं। फीस के कारण छात्र को रोकने वाली बात गलत है।

Child was not allowed to go home without fee submission

मामले पर है हो-हल्ला

बता दें कि जब मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले खुर्जा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने स्कूल के संचालक और मासूम अभय सोलंकी के परिजनों को कोतवाली में वार्ता के लिए बुलाया था। वर्ता के दौरान बेखौफ स्कूल संचालक के भाई राजकुमार सैनी ने खुर्जा कोतवाली के अंदर कोतवाल भानु प्रताप सिंह के सामने ही मामले में रिर्पोट दर्ज करने की बात पर अड़ गया। उसके द्वारा रिर्पोट दर्ज कराकर फांसी चढ़वाने तक का दबाव बनाया गया। बेखौफ स्कूल संचालक का भाई राजकुमार सैनी खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी फोन पर बात कराने का दावा करता मिला।

क्या कहते हैं अधिकारी?

एसपी देहात प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि चार साल के बच्चे को स्कूल में फीस के लिए रोके जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर धारा 342, 507 के तहत स्कूल मालिक और प्रधानाचार्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+