UP: अयोध्या मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने वंदे भारत ट्रेन के लिए की पीएम मोदी की सराहना की
Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सात जुलाई को गोरखपुर आगमन है। इस दौरान वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन अयोध्या में भी रुकेगी। वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने पर अयोध्या मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की है एंव वंदे भारत ट्रेन को शानदार बताया है।
अयोध्या मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास शास्त्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन एक शानदार ट्रेन है, जो गोरखपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ को जाएगी। यह ट्रेन अपनी सेवाओं और सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह पूरे प्रदेश के लोगों के लिए गौरव की बात है। इस ट्रेन के चलने से विकास को और गति मिलेगी। इसके साथ ही कम समय में यात्री अधिक दूरी तय कर सकेंगे। नि:संदेह यह ट्रेन पूरे प्रदेश को एक नई पहचान देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सराहनीय कदम है। वंदे भारत ट्रेन उनके बेहतरीन कार्यों में एक है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को नई पहचान मिली है।

वंदे भारत ट्रेन को पीएम सात जुलाई को गोरखपुर में हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन की टिकट आज से बुक हो रही है। 9 जुलाई से यह ट्रेन अपनी सेवा देनी शुरु कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications