मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत कोकिला सरोजनी नायडू को जयंती पर किया नमन, जानें क्या कहा
भारत कोकिला सरोजनी नायडू और कवयित्री सरोजनी नायडू की मंगलवार को जयंती है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया।
सीएम योगी ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया, "महान स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल, 'भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्र को सशक्त बनाने में आपके द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए गए प्रयास और योगदान अविस्मरणीय हैं।

कौन है 'भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू ?
सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था। वह सबसे पहली महिला थी जिन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाया गया। उनका राज्यपाल के तौर पर कार्यकाल 1947 में शुरू हुआ और 1949 में समाप्त हो गया है।
सरोजिनी नायडू कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जिन्होंने महिलाओं को अपने लिए लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। सरोजिनी नायडू कवियित्री के साथ गीतकार और स्वंतंत्र सेनानी भी थी। उन्होंने बहुत सारे आंदोलनों में हिस्सा लिया और उनका मकसद सिर्फ यह था की वह महिलाओं के लिए कुछ कर पाए।
उन्हें महिला शशक्तिकरण की मिसाल भी बोला जाता है। उनकी माता का नाम वरद सुंदरी था जोकि एक कवियित्री थी और वह सिर्फ बांग्ला में कविताएं लिखती थी। उनके पिता का नाम अघोरनाथ चट्टोपाध्याय था जोकि एक मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाशास्त्री थे।












Click it and Unblock the Notifications