Summer Special Train: छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 13 मई से 24 जून तक ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Summer Special Train Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05119/05120 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 13 मई से 24 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार
को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 मई से 25 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को 07 फेरों के लिये
निम्नवत किया जायेगा।
05119 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 मई से 24 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 12.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 13.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 14.10 बजे, वाराणसी जं. से 14.50 बजे, प्रयागराज जं. से 18.00 बजे, मानिकपुर से 20.05 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 04.15 बजे, खंडवा से 07.25 बजे, भुसावल से 09.10 बजे, जलगांव से 09.37 बजे, नासिक रोड से 12.23 बजे, इगतपुरी से 13.45 बजे, कल्याण जं. से 15.20 बजे तथा ठाणे से 15.43 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 16.45 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05120 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 मई से 25 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20.15 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 20.35 बजे, कल्याण जं. से 21.10 बजे, इगतपुरी से 23.30 बजे, दूसरे दिन नासिक रोड से 00.13 बजे, जलगांव से 03.00 बजे, भुसावल से 03.40 बजे, खंडवा से 06.00 बजे, इटारसी से 09.20 बजे, मानिकपुर से 16.30 बजे, प्रयागराज जं. से 18.45 बजे, वाराणसी जं. से 21.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.10 बजे तथा तीसरे दिन बलिया से 00.10 बजे छूटकर छपरा 01.15 बजे पहुँचेगी।
Indian Railway: बढ़नी -गोरखपुर गाड़ी सहित पूर्व में निरस्त ये ट्रेनें हुईं बहाल
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05,
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय
इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल
22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications