Indian Railway: बढ़नी -गोरखपुर गाड़ी सहित पूर्व में निरस्त ये ट्रेनें हुईं बहाल
Indian Railway Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर में किये जा रहे नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण पूर्व में निरस्त की गई 04 जोड़ी डेमू गाड़ियों का संचलन निम्नवत बहाल किया
गया है।
- 75118/75117 बढ़नी-गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी का संचलन 23 अप्रैल से 06 मई,2025 तक बढ़नी
से नकहा जंगल के मध्य बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी नकहा जंगल से गोरखपुर के मध्य निरस्त
रहेगी।

Indian Railway: आनंद विहार टर्मिनस - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को लेकर आई यह नई अपडेट, यात्रियों को ऐसे मिलेगी राहत
- 75107/75108 नकहा जंगल-गोण्डा-नकहा जंगल डेमू गाड़ी का संचलन 23 अप्रैल से 06 मई,2025
तक बढ़नी से गोण्डा के मध्य बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी नकहा जंगल से बढ़नी के बीच निरस्त
रहेगी।
Indian Railway: रेलवे सुरक्षा बल की इस खास पहल से खिले यात्रियों के चेहरे, हुए ये फायदे
- 75109/75110 गोण्डा-बहराइच-गोण्डा डेमू गाड़ी का संचलन 23 अप्रैल से 06 मई,2025 तक बहाल
कर दिया गया है।
- 75113/75114 गोण्डा-बहराइच-गोण्डा डेमू गाड़ी का संचलन 23 अप्रैल से 06 मई,2025 तक बहाल
कर दिया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध
सामानों की धर-पकड़ सहित आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम के साथ यात्रियों को सुरक्षा
प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में 20 अप्रैल,2025 को रेलवे सुरक्षा बल एवं टास्क टीम, सीवान द्वारा 04 शातिर चोरों को चोरी
की रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया। 17 अप्रैल,2025 को रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ जं0 द्वारा
एक शातिर चोर को चोरी किये गये रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया। 18 अप्रैल,2025 को रेलवे
सुरक्षा बल टास्क टीम, अपराध आसूचना शाखा, छपरा एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा द्वारा संयुक्त रूप
से निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-2/3 के पूर्वी छोर से एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये
गये मोबाइल, अंगूठी, पर्स एवं नकद रूपयों के साथ गिरफ्तार किया गया।
18 अप्रैल,2025 को अपराध आसूचना शाखा एवं रेलवे सुरक्षा बल,छपरा द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के
दौरान छपरा के आरक्षण केन्द्र से एक टिकट दलाल को 01 तत्काल टिकट, 02 सामान्य टिकट एवं 19
अदद यात्रा समाप्त टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications