छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस इस तारीख से चलेगी रेगुलर, देखें पूरा शेड्यूल

Amrit Bharat Express: रेलवे ने त्योहारों पर होने वाली यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस को रेगुलर चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचलन छपरा से 20 अक्टूबर, 2025 से प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 22 अक्टूबर, 2025 से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जायेगा।

छपरा,सीवान,थावे से

15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को छपरा से 22.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से 22.55 बजे, थावे से 23.35 बजे, दूसरे दिन तमकुही रोड से 00.27 बजे, पडरौना से 01.12 बजे, कप्तानगंज से 02.10 बजे, गोरखपुर से 03.25 बजे, खलीलाबाद से 04.03 बजे, बस्ती से 04.31 बजे, बभनान से 04.56 बजे, मनकापुर से 05.37 बजे, गोंडा से 06.35 बजे, बाराबंकी से 08.40 बजे, बादशाहनगर से 09.48 बजे, ऐशबाग से 10.25 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.35 बजे तथा इटावा से 15.45 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 22.10 बजे पहुँचेगी।

train

आनन्द विहार टर्मिनल से

वापसी यात्रा में, 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अक्टूबर, 2025 से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 00.20 बजे प्रस्थान कर इटावा से 04.22 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.05 बजे, ऐशबाग से 09.10 बजे, बादशाहनगर 09.33 बजे, बाराबंकी से 10.35 बजे, गोंडा से 13.30 बजे, मनकापुर से 13.54 बजे, बभनान से 14.38 बजे, बस्ती से 15.13 बजे, खलीलाबाद से 15.36 बजे, गोरखपुर से 17.00 बजे, कप्तानगंज से 18.20 बजे, पडरौना से 18.55 बजे, तमकुही रोड से 19.47 बजे, थावे से 20.25 बजे तथा सीवान से 21.25 बजे छूटकर छपरा 22.50 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एल.डब्ल्यू.एल.आर.डी. के 02 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के पाँचवें दिन 05 अक्टूबर, 2025 को 'स्वच्छ रेलगाड़ी' थीम के अन्तर्गत मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों, ट्रेनों एवं रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, कार्यालयों, प्रतीक्षालयों तथा प्लेटफार्मों की विशेष साफ-सफाई की गई। यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+