यूपी चुनाव: मिनटों में कैसे लुट गई राहुल गांधी की खाट, देखिए तस्वीरें
देवरिया। मिशन यूपी को कामयाब बनाने के लिए किसान यात्रा और खाट सभा के जरिए लोगों के बीच पैठ बनाने की कोशिश में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पहली ही सभा में जोरदार झटका लगा है। देवरिया के रुद्रपुर में हुई खाटसभा के बाद लोग खाट लेकर भाग खड़े हुए।
राहुल की सभा समाप्त होने से पहले ही लोगों ने खाट लूटना शुरू किया और देखते ही देखते मिनटों में खाट लुट गईं। लोग एक साथ दो-दो खाट लेकर भाग रहे थे।

उधर मंच से उतरे राहुल, इधर मची हुड़दंग
राहुल गांधी मंच से उतरे तो लोग बैरीकेड तोड़कर खाट लूटने लगे। लोगों को बीच खाट लेकर भागने की होड़ मच गई। मौके पर तकरीबन 1500 खाट थी जिन्हें लूटने में चंद मिनट लगे।

...तो खाटों पर ध्यान लगाए बैठे थे लोग
जिस तरह से लोगों ने राहुल के भाषण के बाद अफरातफरी मचाई उससे ऐसा लग रहा था जैसे लोग राहुल से ज्यादा खाटों पर ध्यान लगाए बैठे थे।

खाट लूटने के लिए हुई मारपीट
खाट लूटने के चक्कर में लोगों के बीच मारपीट भी हुई. किसी ने लाठी भांजी तो कोई डंडे से अपने बचाव में उतरा, लेकिन खाट नहीं छोड़ी।

महिलाओं और बुजुर्गों ने भी लूटी खाट
लोग एक नहीं दो-दो खाट सिर पर लेकर भागे। खाट लूटने वालों में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग सब शामिल थे।

बस ताकते रह गए नेता
खाट लुटने से कार्यक्रम स्थल में अफरातफरी का माहौल बन गया। नेता ताकते रहे और लोग खाट लेकर भाग खड़े हुए।

राहुल की इस योजना का आगे क्या होगा?
अपने यूपी दौरे में राहुल कुल 40 खाट चौपाल को संबोधित करेंगे और किसानों से उनकी समस्यायें सुनेंगे। अब यह गौर करने वाली बात है कि क्या हर सभा के बाद राहुल गांधी यूं ही खाट लुटाते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications