चंद्रयान-3: 'मैं हर साल 23 अगस्त को रखूंगी व्रत और...', शिवशक्ति पॉइंट को लेकर सीमा हैदर ने किया बड़ा ऐलान
चंद्रयान-3 की सफलता से पूरा देश उत्साहित है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। साथ ही उस जगह का नामकरण किया, जहां पर चंद्रयान-2 (क्रैश लैंडिंग) और 3 उतरा था। इस पूरे मामले पर अब पाकिस्तान से भागकर नोएडा आईं सीमा हैदर का बयान सामने आया है।
सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि शनिवार सुबह मेरे वकील एपी सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी बेंगलुरु पहुंचे हैं। मैंने तुरंत टीवी ऑन किया, तो देखा पीएम मोदी का भाषण चल रहा था। मैं इस कामयाबी से बहुत प्रभावित हुई हूं।

सीमा हैदर ने ये भी ऐलान किया कि अब से वो हर साल 23 अगस्त को व्रत रखेंगी। लैंडिंग वाले दिन भी उन्होंने उपवास रखा था। इसके अलावा पीएम मोदी ने जिन दो लैंडिंग पॉइंट (शिवशक्ति और तिरंगा) का नामकरण किया है, उसको पवित्र मानकर वो पूजा करेंगी। वीडियो में उन्होंने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'जय श्रीराम' के नारे लगाए।
पाकिस्तान से भागकर आई हैं पूजा
सीमा हैदर मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं, लेकिन कुछ महीनों पहले वो नेपाल के रास्ते भारत आ गई थीं। यहां उन्होंने ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से शादी की। हालांकि उनके भारत आने पर जमकर विवाद हुआ। उन्हें और उनके पति को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई।
पूजा के साथ उनके चार बच्चे भी आए हैं। वो सभी सचिन के घर रह रहे। सीमा का दावा है कि पहले वो मुस्लिम थीं, लेकिन अब उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने हरियाली तीज का भी व्रत रखा था।
चांद पर चहलकदमी कर रहा प्रज्ञान
आपको बता दें कि 23 अगस्त को शाम 6 बजे के आसपास चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंड हुआ था। उसका विक्रम रोवर वहां पर एक्टिव है और लगातार डेटा भेज रहा। उसके आधार पर वहां की बनावट, पानी, चट्टानों आदि का रहस्य सुलझेगा।












Click it and Unblock the Notifications